Skip to main content

Posts

Featured

एक नई कविता (हास्य)

 राम युग में दूध मिले, और  कृष्णयुग में कोरोना युग में मिले काढा,  सोशल डिस्टेंस कर पी!  कल रात सपने में आया कोरोना; उसे देख जो मैं डरा और शुरू किया रोना;तो ,मुस्कुरा  के वह बोला; मुझसे डरो मत, कितनी अच्छी है तुम्हारी संस्कृति; न चूमते,न लगाते गले, दोनों हाथ जोड़कर, तुम स्वागत करते; वही करो ना, मुझसे क्यों डरते? कहाँ से सीखा तुमने, रूम स्प्रे,बॉडी स्प्रे; पहले तो तुम धूप,दीप, कपूर,अगरबत्ती जलाते; वही करो ना, मुझसे बिल्कुल डरो ना! शुरू से तुम्हें सिखाया गया, अच्छे से हाथ पैर धोकर घर में घुसो; मत भूलो, अपनी संस्कृति; वही करो ना, मुझसे बिल्कुल डरो ना! सादा भोजन, उंच्च विचार, यही तो हैं तेरे संस्कार; उन्हें छोड़, जंक फूड, फ़ास्ट फूड के चक्कर में पड़ो ना; मुझसे बिल्कुल डरो ना! शुरू से ही पशु-पक्षियों को, पाला-पोसा,प्यार दिया; रक्षण की है, तुम्हारी संस्कृति; उनका भक्षण करो ना, मुझसे ज़रा भी डरो ना! कल रात सपने में, आया कोरोना; बोला; अपनी संस्कृति का ही पालन करो ना, मुझसे जरा भी डरो ना!"

Latest posts

समस्त बेटियों को समर्पित ।।

ईश्वर से प्रार्थना

राष्ट्र वंदना

नए वर्ष पर कविता

No title

एक कविता

हर हर महादेव